लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी लखनऊ में डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप का एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। बीकेटी क्षेत्र के एक युवक को होटल में बुलाकर चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की, जबरन अश्लील वीडियो बनाया और उससे 35 हजार रुपये की लूट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राइंडर ऐप पर हुई जान-पहचान, होटल में बुलायापीड़ित युवक के बयान के अनुसार, उसकी मुलाकात ग्राइंडर डेटिंग ऐप के माध्यम से अलीगंज निवासी अभिषेक वर्मा से हुई थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद अभिषेक ने उसे जीसीआरजी कॉलेज के निकट स्थित होटल गैलेक्सी में मिलने के लिए बुलाया। पीड़ित बिना किसी शक के तय समय पर होटल पहुंच गया।कमरे में पहुंचते ही बिछ गया जालजैसे ही युवक होटल के कमरे में दाखिल हुआ, अभिषेक ने अपने तीन साथियों- राजन कश्यप...