नोएडा, अगस्त 9 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने डेटिंग ऐप के जरिये महिला से दोस्ती कर नौ लाख रुपये ठग लिएRs.। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी सुरुचि ने बताया कि वह बीते साल 15 दिसंबर 2025 को बम्बल डेटिंग ऐप के जरिए एक व्यक्ति के संपर्क में आईं। आरोपी ने खुद को एक्सपोर्ट कारोबारी बताया और धीरे-धीरे महिला से दोस्ती कर ली। कुछ समय बाद आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिया। इसी दौरान उसने खुद को किसी परेशानी में फंसा हुआ बताकर आर्थिक मदद मांगी। भरोसा होने के कारण महिला ने अलग-अलग किस्तों में करीब नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी लगातार रकम की मांग करता रहा तो महिला को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की।

निवेश के...