पटना, अगस्त 19 -- दानापुर के गोला रोड निवासी एक युवक से महिला ने डेटिंग एप के जरिए दोस्ती कर 2.94 लाख ठग लिये। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित के मुताबिक, ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से उसकी दोस्ती रिचा शर्मा नाम की एक महिला से हुई। कुछ दिनों तक दोनों के बीच चैटिंग होती रही। इसी दौरान उसने युवक को एक रेटिंग एप के बारे में बताया। उसने बताया कि इस एप पर घर बैठे विभिन्न प्रोडक्ट की रेटिंग कर अच्छी कमाई की जा सकती है। युवक ने रेटिंग का काम शुरू किया। शुरुआत में प्रोडक्ट की रेटिंग के बदले उसे कुछ रकम मुनाफे के तौर पर दी गई। इससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद उसे अधिक रकम निवेश करने के लिए कहा गया। युवक को बताया गया कि 20 प्रोडक्ट की रेटिंग पूरी करने के बाद निवेश की गई रकम वापस कर...