बागेश्वर, फरवरी 26 -- बागेश्वर। वर्तमान में संचालित आरसीएमएस पोर्टल के डेटा को भारत सरकार के यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) पोर्टल पर माइग्रेट किया जाना है। जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडे ने बताया कि यह डेटा माइग्रेशन प्रक्रिया 26 फरवरी से सात मार्च तक चलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि भविष्य में राशन कार्ड बनाने, संशोधन करने तथा नई राशन दुकानों के आवंटन सहित सभी संबंधित प्रक्रियाएं अब नए यूआरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से ही संपादित की जाएंगी। डेटा माइग्रेशन अवधि के दौरान राशन कार्ड से संबंधित सभी सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित, बाधित रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.