बरेली, मार्च 18 -- निजी प्लेटफॉर्मों को लाखों डेटा सेट उपलब्ध, दुरुपयोग पर सरकार के पास ठोस आंकड़े नहीं सांसद नीरज ने मांगा केंद्रीकृत रिकॉर्ड, गोपनीयता सुरक्षा के लिए नियमित रिपोर्टिंग की जरूरतबरेली, मुख्य संवाददाता। देश में लाखों सरकारी डेटा सेट निजी तकनीकी प्लेटफॉर्मों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन उनके उपयोग, सुरक्षा और संभावित दुरुपयोग को लेकर सरकार के पास अभी तक कोई स्पष्ट और समेकित जवाबदेही तंत्र नहीं है। आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने मांग की है कि डेटा दुरुपयोग से जुड़े मामलों का केंद्रीकृत रिकॉर्ड तैयार किया जाए और इस पर नियमित रिपोर्ट संसद में पेश की जाए, ताकि नागरिकों की गोपनीयता और अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।दरअसल, आंवला से सांसद नीरज मौर्य ने पिछले पांच वर्षों में निजी कंपनियों को सरकारी डेटा सेट उपलब्...