अलीगढ़, अप्रैल 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तकनीकी क्षेत्र में हो रहे नित नए बदलावों से छात्रों को रूबरू कराने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं एप्लीकेशन विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। "डेटा एनालिटिक्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका" विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राध्यापक दयाशंकर ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विषय की प्रासंगिकता के बारे में अवगत कराया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डेटा एनालिटिक्स विशेषज्ञ अरविंद तिवारी ने बताया कि वर्तमान दौर में एआई डेटा विश्लेषण को न केवल सटीक बना रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.