डेकोरेटर्स एसोसिएशन ने दुग्दा थाना प्रांगण में किया पौधरोपण
बोकारो, जुलाई 1 -- बोकारो जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को दुग्दा थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण हरियाली बढ़ाना और सामाजिक संगठनों की जन सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। थाना परिसर में फलदार और औषधीय पौधे लगाए। दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, एसआई लक्ष्मण चौधरी व सुधीर कुमार समेत कई पुलिस कर्मियों ने भी पौधरोपण में हिस्सा और एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की। एसोसिएशन के संरक्षक अच्छेवर गुप्ता ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने में ऐसे आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं। थाना परिसर को हरा-भरा रखने से यहां आने वाले फरियादियों को भी सकारात्मक माहौल मिलेगा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज केवट, शैलेन्द्र महतो, रामनाथ यादव, कमता प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.