धनबाद, जून 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए दुर्घटना बीमा राशि तीन लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए करने की घोषणा की। यह निर्णय स्वागतम मैरेज हॉल में मंगलवार को आयोजित जिलास्तरीय बैठक में लिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन ने की। बैठक में जिले की 20 शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल थे। तय किया गया कि सभी सदस्यों को वन-टाइम दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। जिला सचिव बच्चू दत्ता ने बताया कि केवल उन सदस्यों का बीमा कराया जाएगा, जिनका सदस्यता शुल्क 2026 तक जिला कार्यालय में जमा होगा। संगठन ने सभी शाखाओं को निर्देश दिया कि वे अपनी कुल देय सदस्यता राशि का 50 प्रतिशत अनिवार्य रूप से नौ जुलाई तक जिला कार्यालय में जमा कराएं। यह भी पढ़ें- 29 अगस्त स...