लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाईजिनिस्ट) के 288 पदों पर भर्ती के लिए 17 अभ्यर्थियों को शर्तों के साथ अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया है। इनके प्रमाण पत्रों का मिलान 28 जनवरी को आयोग के कार्यालय में किया जाएगा। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने गुरुवार को इस संबंध में सूचना जारी की। शर्तों के साथ शामिल किए जाने वालों के अनुक्रमांक आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...