मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की मुरादाबाद शाखा की नववर्ष स्वागत सभा हाई स्ट्रीट स्थित मोती महल पर आयोजित की गई। एसोसिएशन से जुड़े डेंटल सर्जन सपरिवार शामिल हुए और विभिन्न गेम्स में हिस्सा लिया। एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। डॉ.अंबिका मुरारी ने चिकित्सकीय व्याख्यान दिया। अध्यक्ष डॉ.अनिल रोहिला ने सभी का स्वागत किया। सचिव डॉ.रोमिल सिंघल ने आभार व्यक्त किया। डॉ.मनप्रीत, डॉ.गगनदीप, डॉ.विवेक, डॉ.सलमान, डॉ.रविशंकर, डॉ.आशीष समेत कई डेंटल सर्जन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...