रांची, अप्रैल 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू विधायक सरयू राय ने रांची की डेंटल छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले की गहन जांच एसआईटी से कराने या सीबीआई जांच की सिफारिश करने की मांग की है, ताकि राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रकारी समूह के चेहरे से पर्दा उठे। राय ने कहा कि रांची एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस केस के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की भूमिका एक छात्रा के साथ व्यभिचार करने वालों को सजा दिलाने तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, इस मामले में पुलिस को जांच के क्षेत्र का विस्तार करना चाहिए। सरयू राय ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली है कि रांची के जिस शैक्षणिक क्षेत्र में यह नृशंस घटना घटी है, उस क्षेत्र में ऐसे कारनामे को अंजाम देने वाला एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो छात्राओं को विविध प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.