मुरादाबाद, जून 27 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनपदीय बैठक और विश्वविद्यालय निर्माण कार्य के निरीक्षण को लेकर अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट हैं। शनिवार को विभाग प्रमुखों ने अलग-अलग बैठकें कीं। निर्माण और विकास विभाग से जुड़े अधिकारी योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारियों में जुटे रहे। पंचायत राज विभाग की ओर से सड़क की सफाई को लेकर खास अभियान चलाया गया। सुबह से ही सफाई कर्मचारी अपने कार्य में जुट गए। डेंटल कॉलेज से निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के गेट तक सड़क की पटरी साफ की गई। उधर, हरदासपुर गांव क्षेत्र तक भी सड़क की पटरी साफ की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि डेंटल कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय गेट से 200 मीटर आगे की रोड साफ करा दी गई है। पटरी से कूड़ा, प्लास्टिक और घास की सफाई कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान...