नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- जाति और रंग के आधार पर कथित उत्पीड़न के बाद एक बीडीएस छात्र की हुई मौत के मामले में आरोपी कन्नूर डेंटल कॉलेज के दो अध्यापकों ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया। प्रधान जिला एवं सेशन कोर्ट के प्रभारी जज विमल जे. ने शुक्रवार को दोनों याचिकाओं पर 22 अप्रैल को आगे की सुनवाई करने का निर्णय लिया। 'डेंटल एनाटॉमी' विभाग के प्रमुख डॉ. एम. के. राम और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संगीता नाम्बियार ने जमानत याचिकाएं दायर की हैं। कन्नूर में अंजारकांडी के एक निजी दंत चिकित्सा महाविद्यालय का 22 वर्षीय छात्र नितिन राज आर.एल. 10 अप्रैल को दोपहर में एक इमारत से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था और बाद में उसकी मौत हो गई थी। राम और नाम्बियार के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई है।

हिंदी हिन्दु...