पटना, फरवरी 13 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार डेंटल काउंसिल में दंत चिकित्सकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर अन्य राज्यों से ऑनलाइन संबंधित प्रक्रिया की जानकारी भी ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधानसभा में विधायक विनय बिहारी के प्रश्न के जवाब में बताया कि काउंसिल में नियमित रजिस्ट्रार की नियुक्ति भी की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि दस फरवरी, 2026 तक काउंसिल में निबंधन और नवीकरण के लिए कोई भी आवेदन लंबित नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...