वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। इल्यूजन एलाइनर्स (मुंबई) की ओर से डेंटल एलाइनर्स की आधुनिक तकनीक पर रविवार को कैंटोंमेंट स्थित होटल में सेमिनार हुआ। इसमें शहर के 50 से अधिक दंत चिकित्सक शामिल हुए। उद्घाटन मुख्य अतिथि इंडियन डेंटल एसोसिएशन, वाराणसी शाखा के सचिव डॉ. अमर अनुपम ने किया। मुख्य वक्ता मुंबई के डॉ. रोहन रजनी थे। उन्होंने कहा कि ट्रांसपेरेंट डेंटल एलाइनर्स की सहायता से टेढ़े-मेढ़े दांतों को बिना पारंपरिक ब्रेसेज के आसानी से सीधा किया जा सकता है। उपचार प्रारंभ होने से पहले डिजिटल स्कैनिंग से मरीज को दांतों की वर्तमान एवं उपचार के बाद की संभावित स्थिति दिखाई जाती है। 10-15 दिन के अंतराल पर एलाइनर्स बदले जाते हैं तथा दांतों की स्थिति के अनुसार लगभग 6 माह से 1 वर्ष में उपचार पूरा हो जाता है। चूंकि एलाइनर्स पूरी तरह पारदर्शी होते हैं, इसलि...