लखनऊ, मार्च 30 -- बलरामपुर अस्पताल के डेंटल विभाग में बदइंतजामी हावी है। सोमवार को विभाग में एक्सरे फिल्म खत्म हो गई है। मरीजों को एक्स-रे फिल्म की जगह मोबाइल से फोटो खींचकर डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई। इससे इलाज की प्रक्रिया बाधित रही। मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के डेंटल विभाग में प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसमें काफी मरीजों की एक्सरे जांच कराई जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि दांतों के इलाज में एक्स-रे जांच बेहद अहम होती है। इसके बिना दांतों की अंदरूनी स्थिति, संक्रमण और अन्य गंभीर समस्याओं का सही आकलन संभव नहीं होता। सोमवार को डेंटल विभाग में एक्स-रे फिल्म खत्म हो गई। नतीजतन मरीजों को मोबाइल पर फिल्म की फोटो देकर डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई। दूर दराज से आने वाले को खासी असुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.