सिमडेगा, दिसम्बर 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सुफियान खान स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। फाइ्रनल मैच में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक भूषण बाड़ा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी एम अर्शी, सीओ मो इम्तियाज अहमद, डीएवी के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्र, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि समी आलम, अंजुमन के सदर मो ग्यास आदि उपस्थित थे। फाइनल मैच मासूम क्लब बनाम डेंजर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मासूम क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए जवाबी पारी खेलने उतरी डेंजर क्लब ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...