हल्द्वानी, जनवरी 3 -- कोटाबाग। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. चंद्र दत्त त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित कोटाबाग प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में डेंजर 11 ने ब्लैक आंवलाकोट को 16 रनों से शिकस्त दी। डेंजर 11 हल्द्वानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में आठ विकेट खोकर 184 रन बनाएं। कप्तान वीनू ने 33 बालों में सर्वाधिक 89 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक आंवलाकोट की टीम 168 रनों में सिमट गई। पंकज रस्तोगी ने 56, हिमांशु मेहता ने 45 रन बनाए। वीनू को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। मुख्य अतिथि प्रो. हीरा बल्लभ त्रिपाठी, भुवन चंद्र त्रिपाठी, मृत्युंजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...