डेंगू से लड़ने के लिए 9 अस्पतालों में बनेंगे मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड
हापुड़, जून 26 -- हापुड़। जनपद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से लड़ने के इंतजाम कर लिए हैं। यहां जिले के 9 बडे़ अस्पतालों में मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा जगह जगह लार्वा नष्ट करने के लिए एक जुलाई से अभियान भी चलेगा। जिले में मलेरिया के बाद डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। जिसे देखते हुए जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर दिया है। सीएमओ ने जिला अस्पताल और 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू वार्ड बनाने का निर्णय लिया है। डेंगू वार्ड मच्छरदानी युक्त बनाये जाएंगे। इसमें डेंगू के मरीजों के इलाज की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में छोटे डेंगू वार्ड बनेंगे। जिसमें दो-दो बेड की व्यवस्था रहेगी।
जिला अस्पताल में 20 बेड का मच्छरदानी युक्त बेड बनेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.