डेंगू से रहें सतर्क व सुरक्षित, आसपास न जमा होनें दे गंदा पानी: सीएमओ
बलरामपुर, सितम्बर 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में डेंगू सहित मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने के साथ कहीं भी पानी जमा न होने देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम में जनसहभागिता बेहद जरूरी है। सीएमओ ने बताया कि डेंगू संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ और रुके पानी में पनपता है। इसलिए कूलर, गमले, पुराने टायर, डिब्बे, छत और टंकियों में पानी जमा न होने दें। टंकियों व बर्तनों को ढककर रखें साथ ही उसकी नियमित सफाई जरूर करें। सीएमओ ने कहा कि तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी और त्वचा पर चकत्ते जैसे डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर स्वय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.