गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवादताता। डेंगू से बचाव के लिए सभी सरकारी और गैर-सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में अब फुल ड्रेस कोड लागू कर दिया गया। जिलाधिकारी ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि इस संबंध में शासन की ओर से निर्देश मिले हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि वह वेक्टर जनित रोगों, विशेष रूप से डेंगू से बचाव के लिए जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में फुल ड्रेस कोड लागू कराए। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों में डेंगू की रोकथाम और बचाव के लिए डेंगू गृह कार्य रिपोर्ट तैयार कराई जाय। इसमें बताया जाएगा कि डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए संस्थानों में क्या-क्या उपाय किए गए हैं। रोजाना इसके लिए कौन से नियमों का पालन किया जा रहा है।...