जहानाबाद, जुलाई 22 -- ​डीएम ने अंतरविभागीय बैठक में सफाई, फॉगिंग और व्यापक जन-जागरूकता पर दिया जोर ​ स्कूलों में स्मार्ट क्लास और जीविका दीदियों के जरिए घर-घर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान ​जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता ​जिले को डेंगू और चिकनगुनिया से मुक्त रखने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम ने डेंगू एवं चिकनगुनिया नियंत्रण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। ​

डेंगू और चिकनगुनिया नियंत्रण कार्यक्रम डीएम ने कहा कि जिले में जहां भी जलजमाव की स्थिति है और मच्छरों के प्रजनन स्थल बनने की संभावना है, वहां विशेष सफाई अभियान चलाकर उन्हें तत्काल नष्ट कि...