डेंगू वार्ड से पहले जागी मशीन, अब सस्ते मिलेगा जंबो पैक
अलीगढ़, मई 15 -- (राष्ट्रीय डेंगू दिवस) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डेंगू सीजन से पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल में आखिरकार वह मशीन चालू हो गई, जो पिछले दो वर्षों से लाइसेंस और तकनीकी दिक्कतों के कारण धूल फांक रही थी। एफेरेसिस मशीन के संचालन से अब डेंगू मरीजों को जंबो पैक के लिए निजी ब्लड बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला अस्पताल में यह सुविधा करीब 9500 रुपये में उपलब्ध होगी, जबकि निजी क्षेत्र में इसी जंबो पैक की कीमत 15 हजार रुपये से अधिक वसूली जाती है। यह भी पढ़ें- समय पर इलाज से जानलेवा नहीं बनता डेंगूएफेरेसिस मशीन का संचालन एफेरेसिस मशीन काफी समय पहले स्थापित कर दी गई थी, लेकिन लाइसेंस न मिलने से इसका उपयोग शुरू नहीं हो सका। हाल ही में लाइसेंस मिलने के बाद जब मशीन का ट्रायल किया गया तो लंबे समय तक बंद रहने के कारण उसकी बैटरी फूल चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.