औरंगाबाद, जुलाई 29 -- डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम अभिलाषा शर्मा ने की। इसमें विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई करने पर चर्चा हुई।

बैठक में चर्चा डीएम ने डेंगू मुक्त औरंगाबाद के लक्ष्य को लेकर सभी विभागों को मिलकर काम करने का निर्देश दिया। नगर परिषद और नगर पंचायत के अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई, जलजमाव वाले स्थलों की पहचान कर निकासी, टायर, कबाड़, निर्माण स्थलों और खाली भूखंडों में पानी जमा नहीं होने देने तथा जरूरत के अनुसार फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान चलाने को कहा गया।

शिक्षा विभाग की भूमिका जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने, प्रत्येक शनिवार ड्राई...