अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव-गांव जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, कारण और बचाव के तरीकों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि समय रहते सतर्कता बरती जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने हरदुआगंज क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बुजुर्ग, खेड़ा खुर्द आदि गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने गांव में जाकर लोगों को समझाया कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर और टंकियों की नियमित सफाई करें व मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और रिपेलेंट का उपयोग करें। डेंगू और मलेरिया का फैलाव मच्छरों के कारण होता है, इसलिए साफ-सफाई और पानी के ठहराव को रोकना ...