बुलंदशहर, नवम्बर 12 -- बुलंदशहर। डेंगू-मलेरिया के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर मलेरिया विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। मरीज मिलने पर तुरंत एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। कुछ स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है। जिसे तुरंत नष्ट किया जा रहा है। बुधवार को मलेरिया विभाग की टीम बुगरासी पहुंची। यहां मलेरिया इंस्पेक्टर ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। बुगरासी में बुखार के मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई थी। डेंगू मरीज मिलने के बाद मलेरिया विभाग लगातार लार्वा की तलाश कर रहा है। शहर से देहात क्षेत्रों तक लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया जा रहा है। जहां भी मरीज मिल रहे हैं। वहां लगातार टीम पहुंच रही हैं। अब बुधवार को जिला मलेरिया नज्जार अहमद के नेतृत्व में मलेरिया इंस्पेक्टर दीपक शर्मा बुगरासी पहुंचे। यहां टीम से गली-मौहल्लों में एंटी...