पाकुड़, जुलाई 24 -- जिले में डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। सिविल सर्जन डॉ. एस. के. मिश्रा एवं जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार के निर्देश पर 20 जुलाई से 30 नवंबर, 2026 तक जिलेभर में विशेष डेंगू सर्वे एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 21 जुलाई से शुरू होगा 100 दिवसीय डेंगू-चिकनगुनिया रोधी अभियानविशेष डेंगू सर्वे एडीज लार्वा डेंसिटी सर्वे-2026 के अंतर्गत जिले के 30 से अधिक प्रमुख एवं संवेदनशील स्थलों का सघन निरीक्षण किया गया। इनमें रथ मेला मैदान, डीसी आवास, डीडीसी आवास, एसपी आवास, सूचना भवन, बस स्टैंड, न्यायालय परिसर, एसडीओ कार्यालय एवं आवास, नगर परिषद कार्यालय, जेल परिसर, इंद्रा चौक, पार्क, स्टेडियम, बाजार, रिलायंस स्मार्ट बाजार, मुस्क...