डेंगू नियंत्रण में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त: सीडीओ
देहरादून, जून 2 -- पौड़ी। जनपद में डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डेंगू रोकथाम के लिए संचालित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित फॉगिंग सुनिश्चित करने, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने व व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका पौड़ी, नगर निगम श्रीनगर, कोटद्वार व लक्ष्मणझूला जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने संबंधित निकायों को फॉगिंग मशीनों को पूर्णतः क्रियाशील बनाए रखने, निर्धारित अंतराल पर फॉगिंग कराने और स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.