पूर्णिया, मई 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राष्ट्रीय डेंगू दिवस को लेकर 16 मई को जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इस बावत शनिवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्र के साथ- साथ शहरी क्षेत्र में डेंगू नियंत्रण कार्यालय के कर्मियों ने मध्य विद्यालय खजांचीहाट दुर्गा स्थान में जागरुकता कार्यक्रम चलाया। मौके पर जिला वेक्टर बोर्न नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आर पी मंडल ने कहा कि डेंगू की बीमारी एडीज मच्छर के काटने से होती है। इसमें मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगते हैं। अगर प्लेटलेट्स बेहद कम हो जाए तो इससे मरीज की मौत भी हो जाती है। डेंगू के मामले मानसून के शूरू होने के बाद से ही सामने आने लगते हैं। इस अवसर पर भीडीसीओ रवि नंदन सिंह ने बताया कि डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति में विद्यालय के बच्चों के बीच...