कन्नौज, मई 23 -- कन्नौज, संवाददाता। गर्मी के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निजी चिकित्सालयों और पैथोलॉजी केंद्रों पर सख्ती शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर अब डेंगू जांच के लिए अधिकतम शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। इससे अधिक राशि वसूलने वाले निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी स्वदेश गुप्ता ने जिले के सभी निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि डेंगू जांच में शासन द्वारा तय शुल्क और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में निर्धारित दर से अधिक शुल्क लेना नियम विरुद्ध माना जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जांच शुल्क औ...