डेंगू को लेकर अलर्ट, तैयारियों में जुटे विभाग
बागपत, मई 22 -- बीते सालों की तरह इस बार भी डेंगू मच्छरों से बचाव संग जरूरी एहतियात बरतने को स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिला पंचायत, शिक्षा और निकाय अफसरों को मच्छरनाशक गतिविधियों में सहयोग करने के लिए पत्र भेजा है। स्वास्थ्य टीमों को अलर्ट कर बुखार के मरीजों की टाइफाईड, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की जांच व इलाज के इंतजाम दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई है। जिले में बीते साल डेंगू के 172 केस और कई मौतों से हाहाकार मच गया था। इससे सबक लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरजनित बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की रोकथाम की कवायद अभी से शुरू कर दी है। मच्छरों से बचाव संग जरूरी एहतियात बरतने के लिए एडवाइजरी जारी कर अंतर्विभागीय सहयोग के लिए जिला पंचायत, शिक्षा और निकाय अफसरों को मच्छरनाशक गतिविधियों में सहयोग करने को पत्र भेजा है। विभागी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.