इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- इटावा। वायरल फीवर और डेंगू कम होने का नाम नहीं ले रहा है।शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1307 नए मरीज आए थे इन मरीजों में बुखार के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। जाँच में डेंगू के 10 और टाइफाइड के 3 पॉजिटिव निकले हैं वही बुखार से पीड़ित 80 मरीज अलग-अलग वार्डों में भर्ती थे। 2 अक्टूबर की छुट्टी के बाद जब शनिवार को जिला अस्पताल खुला तो सुबह से ही मरीजों का मेला लग गया था। जनरल फिजिशियन बाल रोग विशेषज्ञ और ईएनटी सर्जन के पास सबसे ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे।ओपीडी में आए मरीजों को मलेरिया टाइफाइड और डेंगू की जांच लिखी गई थी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: डेंगू और वायरल फीवर के बीच अब वायरल निमोनिया की चपेट में आने लगे मासूम पैथोलॉजी में एंटीजन किट से की गई 38 जांच में डेंगू के 10 तथा टाइफाइड की 117 ज...