बुलंदशहर, नवम्बर 11 -- बुलंदशहर। बुखार के साथ डेंगू-मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा खांसी-जुकाम और गले में खराश के मरीज बढ़ रहे हैं। अब सोमवार को पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चिकनगुनिया के तीन मरीज मिले हैं। निजी और सरकारी अस्पताल में जांच के बाद पुष्टि की गई है। शहर के चौक बाजार निवासी सात वर्षीय हसन पुत्र साजन का कई दिनों तक बुखार नहीं उतार। परिजनों ने जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में जांच कराई। जहां जांच के बाद रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई। मालागढ़ निवासी 50 वर्षीय बिमलेश पत्नी भूदेव का बुखार न उतरने पर निजी डॉक्टर को दिखाया। इसके वावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद जिला अस्पताल की लैब में ब्लड जांच हुई तो डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं अगौता के गांव मानपुर निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.