रुडकी, अगस्त 19 -- बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने से डेंगू और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए बुधवार को सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने डॉक्टरों के साथ बैठक कर डेंगू की रोकथाम और मरीजों के उपचार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में अस्पताल आने वाले बुखार पीड़ित मरीजों की गंभीरता से जांच की जाए। सीएमएस ने निर्देश दिए कि यदि किसी मरीज में डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसकी डेंगू जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर मरीज को आवश्यकता के अनुसार अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जाए। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों की निगरानी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। बैठक में उन्हो...