कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डेंगू का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। खासकर घनी आबादी वाले इलाकों में संक्रमण फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को यशोदा नगर में 16 साल की किशोरी व परेड के 29 वर्षीय युवक को डेंगू हुआ। वहीं कल्याणपुर के 35 व गुजैनी के 33 वर्षीय युवक में भी संक्रमण मिला। मेडिकल कॉलेज की लैब में भी चार डेंगू रोगियों की पुष्टि हुई है। चारों शहर की घनी आबादी के रहने वाले हैं। स्क्रब टाइफस का भी एक रोगी मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...