कानपुर, मई 16 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थानों सहित अन्य स्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को डेंगू बीमारी के विषय में जागरूक किया। इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी, जांच करें सफाई करें और ढकें पर आधारित है। लोगों को डेंगू के कारण, लक्षण, उपचार तथा बचाव के संबंध में जानकारी दी गयी। डेंगू रोग वायरस के कारण होता है, एवं यह मादा ऐडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए अपने आसपास जलभराव नहीं होने दें। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर चलाया जागरुकता अभियान पानी के स्रोतों, टंकियों आदि को ढक कर रखें। गमले, कूलर, फूलदान आदि को प्रत्येक सप्ताह खाली कर उनका पानी अवश्य बदल ...