साहिबगंज, फरवरी 26 -- राजमहल, प्रतिनिधि। डेंगू, मलेरिया, कालाजार सहित अन्य संक्रमक बीमारी के रोकथाम को लेकर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के खैरवन्नी गांव सहित अन्य जगहों पर से अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू की उपस्थिति में छिड़काव अभियान का शुभारंभ किया गया। मौके पर उन्होंने बताया कि कालाजर, मलेरिया सहित अन्य बीमारी के रोकथाम के लिए छिड़काव किया गया और लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर मनीष टुडू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...