मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ ही मच्छर जनित बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। पिछले 10 दिनों में डेंगू व मलेरिया के लक्षण वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एसकेएमसीएच और सदर अस्पताल की इमरजेंसी व मेडिसिन ओपीडी में इस तरह के लक्षण वाले मरीज प्रतिदिन 300 से ज्यादा पहुंच रहे हैं। वार्ड के 90% से अधिक बेड भरे हुए हैं। वहीं जूरन छपरा, ब्रह्मपुरा, मिठनपुरा आदि इलाके के निजी क्लीनिकों में भी ऐसे मरीजों की भीड़ बढ़ी है。 यह भी पढ़ें- डेंगू, मलेरिया के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ीस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू-मलेरिया के अलावा डायरिया, टाइफाइड, दस्त, वायरल बुखार और सर्दी-खांसी से पीड़ित भी बढ़े हैं। बच्चों में दस्त और तेज बुखार की शिकायत ज्य...