डूसू चुनाव 18 सितंबर को, 19 को होगी मतगणना
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता
चुनाव तिथि की घोषणा दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डूसू के पदाधिकारियों और केंद्रीय परिषद के सदस्यों के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा, जबकि मतगणना 19 सितंबर को की जाएगी।
नामांकन की प्रक्रिया डूसू के पदाधिकारियों के लिए नामांकन पत्र 10 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक जमा किए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर 3:15 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम छह बजे तक वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक है। इसी दिन शाम पांच बजे अंतिम उम्मीदवार सूची जारी होगी।
मतदान की जानकारी मतदान 18 सितंबर को दो पालियों में होगा। दिन की कक्षाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.