नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर घोषित 13 संभावित प्रत्याशियों ने अपने प्री-कैंपेन अभियान की शुरुआत की। संभावित प्रत्याशियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस, साउथ कैंपस, कालकाजी कैंपस के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विभागों में जाकर छात्रों से प्रत्यक्ष संवाद किया और उन्हें एबीवीपी द्वारा छात्रहित में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। प्री-कैंपेन के दौरान प्रत्याशियों ने छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और सुझावों को जाना। छात्रों के साथ संवाद के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू द्वारा किए गए कार्यों, जिसमें ग्रेट डूसू इंटर्नशिप, केंद्रीकृत हॉस्टल प्रणाली, महिल...