रांची, जुलाई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। 135वें डूरंड कप में भाग लेने के लिए श्रीलंका आर्मी की टीम गुरुवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची पहुंची। शाम 7:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम सीधे होटल बीएलआर चाणक्य पहुंची। टीम का नेतृत्व श्रीलंकाई सेना के मेजर जनरल कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में 26 जुलाई को श्रीलंकाई सेना टीम डिफेंडर एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी। श्रीलंकाई टीम के मुख्य कोच डडली स्टीनवॉल के नेतृत्व में डिफेंडर एफसी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं, घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच जमशेदपुर एफसी भी टूर्नामेंट का विजयी आगाज करने की कोशिश करेगी。 यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री को डूरंड कप के लिए निमंत्रणटिकटों की स्थिति 18977 ...