रांची, जुलाई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। 135वें डूरंड कप के ग्रुप-सी मैचों की मेजबानी के लिए रांची तैयार है। मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में बुधवार को खोले गए 12 विशेष काउंटरों से टिकटों का वितरण शुरू हो गया। पहले ही दिन दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया और कुल 12,256 टिकट बांटे गए। आयोजन समिति ने बताया कि स्टेडियम की क्षमता लगभग 28 हजार दर्शकों की है, जिसमें से कुल 25 हजार टिकट आम दर्शकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। टिकट वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। सेना के जवान पहचान पत्र देखकर प्रति व्यक्ति अधिकतम चार टिकट प्रदान कर रहे हैं। बचे हुए टिकटों का वितरण 23, 25 और 26 जुलाई को किया जाएगा। टिकट समाप्त होने पर काउंटर बंद कर दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- डूरंड कप की तैयारियों ...