कटिहार, अप्रैल 18 -- समेली,एक संवाददाता नौवें पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी गुरुद्वारा डूमर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थापना सह साजना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रागी जत्था ने भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किया। लक्ष्मीपुर से आए जत्थे ने भी कीर्तन प्रस्तुत किया। पूरा दिन श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी का आनंद उठाया और गुरुद्वारे में काफी चहल पहल रही। वही रागी जथा के द्वारा जगत जोत जपे निस बासुर एक बिना मन नेक ना आने शब्द का गायन कर सिख श्रद्धालुओं को गुरुवाणी से निहाल किया गया। गुरूद्वारा का बाबा दिलीप सिंह जी एवं सिख संगत के सहयोग से 16 अप्रैल 2000 में निर्माण किया गया था। गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं को लंगर भोजन,चाय, पानी की व्यवस्था 24 घंटा उपलब्ध कराई गई है । डूमर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर क...