गुमला, अप्रैल 17 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के सिसई रोड स्थित डूमरटोली में शुक्रवार सुबह रिटायर्ड फौजी 55 वर्षीय थेयोडोर एक्का की कुएं में गिरकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे अपने खेत में लगे टुल्लू पंप की मरम्मत करने गए थे। जानकारी के अनुसार थेयोडोर एक्का रोज की तरह आज सुबह करीब पांच बजे खेत की ओर गए थे। टुल्लू पंप में खराबी आने पर वे उसे ठीक करने के लिए कुएं के पास पहुंचे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर गए।कुएं में गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद उन्हें सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला गया। बाहर निकालते समय उनकी सांसें चल रही थीं,लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.