नोएडा, मार्च 13 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट के आमका और बिसरख के डूब क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। आमका में अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 15 हजार वर्गमीटर जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। कॉलोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी को आमका और बिसरख के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। इस पर संबंधित वर्क सर्किल के अधिकारियों द्वारा सर्वेक्षण कर अवैध निर्माण को चिह्नित करने का काम तेज कर दिया गया। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि आमका गांव के खसरा संख्या-295, 296, 297, 298 और 299 की जमीन पर कॉलोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। शुक्रवार को परियोजना विभाग के वरिष...