डूबी फसलों का ड्रोन से किया जा रहा आकलन
फतेहपुर, अगस्त 31 -- औंग। गंगा व यमुना का पानी कम हो रहा है जिससे प्रभावित गांव सहित रास्तों में भरा पानी भी उतर रहा है। लेकिन बाढ़ की आशंकाओं के चलते राहत शिविरों को तैयार किया जा रहा है, सोमवार को तहसीलदार बिंदकी शैल कुमारी ने नायब तहसीलदार अमरेंद्र सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित गांव का सर्वे किया। साथ ही ग्रामीणों को जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की, वहीं ड्रोन की मदद से डूबी फसलों का आंकलन भी कराया जा रहा है। जलस्तर कम होने के चलते फिलहाल बाढ़ का खतरा टलता दिखाई दे रहा है। हालांकि प्रशासन अब भी अलर्ट नजर आ रहा है जिसके चलते सोमवार को तहसीलदार व नायब तहसीलदार के साथ राजस्व टीम ने बाढ़ प्रभावित जाड़े का पुरवा, बिंदकी फारम, सदनहा का निरीक्षण किया। कहा कि जलस्तर कम होने से फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.