लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से चैती छठ महापर्व का आयोजन लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर हुआ। भोजपुरी समाज के व्रती लोगों ने घाट पर पहुंचकर पूजन किया। डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में चैती छठ महापर्व का आयोजन छठ घाट पर हो रहा है। मंगलवार शाम छह बजे सभी व्रती लोगों ने डूबते सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर छठ महापर्व मनाया। घर पर कोसी भरी जाएगी। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। सभी व्रती महिलाएं एक दूसरे को लंबा सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्यवती होने की शुभकामना देंगी। उसके बाद चैती छठ महापर्व का समापन किया जाएगा।अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, संरक्षक डॉ. अनिल कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.