पूर्णिया, मार्च 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैती नवरात्र पूजन को लेकर मंगलवार को षष्ठी के साथ चैती छठ शाम का अर्घ्य दिया गया। इसे लेकर शहर के छठ घाट पर श्रद्वालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न हो जायगा। इसे लेकर सुबह से चैती छठ पर व्रतियों के घर उत्साह का वातारण रहा। श्रद्वालु उमंग और उत्साह के बीच चैती छठ की तैयारी में लगे रहे। शाम ढ़लने के साथ छठ घाट की तरफ व्रति चल दिए। डूबते सूर्य के साथ व्रति नदी जल में उतरे और श्रद्वालु अर्घ्य के लिए कतार में लग गए। यह नजारा शहर के कई छठ घाटों पर रहा। इधर, षष्ठी पूजन के साथ शहर के भट्टा दुर्गाबाड़ी रामकृष्ण मठ में मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन शुरु हो गया। यहां इस बावत चार दिनों में चैती दुर्गा मेला रहेगा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.