गुमला, अप्रैल 20 -- भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड के डूडीया स्थित महादेव टोंगरी में नव-निर्मित शिव मंदिर में चार दिनी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान के साथ भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान पूर्ण हुए। आचार्यों के निर्देशन में पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए गए। वहीं रविवार रात से अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहे। आज हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। यह भी पढ़ें- कलश शोभायात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा शुरू इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन आचार्य पंडित बिट्टू दुबे,अनिल नाथ कर, उमा पंडित, भागीरथ पंडित...