गुमला, मार्च 8 -- भरनो। प्रखंड के डूडीया पंचायत भवन सभागार में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत की मुखिया रश्मि लकड़ा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें पंचायत के विभिन्न विभागों से जुड़ी महिलाओं और महिला जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, समाज में समान भागीदारी तथा पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली ग्राम सभा की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर मुखिया रश्मि लकड़ा ने कहा कि ग्राम सभा पंचायत के विकास की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं स...